Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईडी का बड़ा एक्शन

Share


रायपुर,03 मई 2024(ए) ।
छत्तीसगढ़ में आज ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 चल और 161 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच (जब्त) की है। बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य में शराब घोटाले की चल रही जांच में अनिल टुटेजा, पूर्व आईएएस, अनवर ढेबर और अन्य से संबंधित 205.49 करोड़ (लगभग) की संपत्ति ईडी ने अटैच की है।ईडी द्वारा अटैच की गई संपत्तियों में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा की 14 संपत्तियां जिनकी कीमत 15.82 करोड़ रुपये हैं, 115 संपत्तियां अनवर ढेबर की हैं, जिसकी कीमत 116.16 करोड़ है साथ ही 3 संपत्ति विकास अग्रवाल की की अटैच की गई है। इसकी कुल कीमत 1.54 करोड़ है।
साथ ही 33 प्रॉपर्टी अरविंद सिंह की हैं, जिसकी कीमत 12.99 करोड़ है। अरुण पति त्रिपाठी की 1.35 करोड़ रुपये की एक संपत्ति को जब्त किया गया है। इसके अलावा, त्रिलोक सिंह ढिल्लों की 9 संपत्तियों को जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 28.13 करोड़ रुपये है।
नवीन केडिया के 27.96 करोड़ रुपये के आभूषण भी जब्त किए गए हैं। आशीष सौरभ केडिया/ दिशिता वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड की 1.2 करोड़ की संपत्ति और एक वाहन जिसकी कीमत 0.13 लाख है उसे भी अटैच किया गया है।
अनवर ढेबर की कुर्क की गई संपत्तियों में उनकी फर्म ए ढेबर बिल्डकॉन के बैनर तले चल रहे होटल वेनिंगटन कोर्ट, रायपुर और एकॉर्ड बिजनेस टावर के नाम से एक कमर्शियल बिल्डिंग भी शामिल हैं।


छत्तीसगढ़ में आबकारी घोटाले में फर्जी होलोग्राम सप्लाई करने वाले कारोबारी विधु गुप्ता को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार किया गया है. विधु गुप्ता प्रिज्म होलोग्राफी और सिक्योरिटी फिल्म प्राइवेट लिमिटेड का डायरेक्टर है. आबकारी घोटाले से संबंधित थाना कासना गौतम बुद्ध नगर में ईडी ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज एफआईआर पर यूपी एसटीएफ ने विधु गुप्ता को गिरफ्तार किया है. विधु गुप्ता से पूछताछ करने ईडी या ईओडब्लू रायपुर की टीम नोएडा जा सकती है. बता दें कि शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ के तत्कालीन आबकारी आयुक्त निरंजन दास, विशेष सचिव आबकारी अरुणपति त्रिपाठी, कारोबारी अनवर ढेबर,तत्कालीन सचिव इंडस्ट्रीज अनिल टुटेजा और विधु गुप्ता के खिलाफ केस दर्ज हुआ था. मामले की जांच यूपी एसटीएफ कर रही है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply