Breaking News

रायपुर,@अनवर ढेबर की न्यायिक रिमांड 14 दिन तक बढ़ी

Share


रायपुर,02 मई 2024(ए)। आबकारी घोटाले मामले में ईओडब्ल्यू द्वारा जेल में बंद आरोपी अनवर ढेबर, अरविंद सिंह और अरुण पति त्रिपाठी विशेष कोर्ट में पेश हुए।14 दिन तक न्यायिक रिमांड खत्म होने पर पेश किया गया था। कोर्ट ने न्यायिक रिमांड बढ़ाते हुए दुबारा 14 दिन के लिए जेल भेजा दिया है । ईओडब्ल्यू ने आबकारी घोटाले मामले में तीनों को गिरफ्तार कर भेजा जेल था वहीं अनवर ढेबर की लगाई जमानत याचिका पर कोर्ट ने 4 मई को सुनवाई की तारीख की तय की है। बता दें कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले मामले में ईड भी नए सिरे से जांच कर रही है। रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा 4 मई तक ईडी की रिमांड पर है। ईडी ने लोगों को समन भेजना भी शुरू कर दिया है। ईओडब्ल्यू की ओर से की गई एफ आईआर में 70 लोगों के नाम है। बताया जा रहा है कि,प्रवर्तन निदेशालय की ईसीआईआर में भी यही नाम शामिल हैं। ईडी ने सभी को पूछताछ करने के लिए समन भेजा है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply