Breaking News

रायपुर@फर्जी भुगतान का मामला,

Share


रायपुर,01 मई 2024 (ए)।
राजधानी रायपुर की पूर्व सीएमएचओ डॉ. मीरा बघेल पर कोरोनाकाल में लाखों की फर्जी भुगतान मामले की जांच में विभाग ने डॉ. मीरा को दोषी पाई है. इस मामले में उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं छत्तीसगढ़ के उपसंचालक ने स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव को पत्र लिखा है. बताया जा रहा कि कोरोनाकाल में डॉ. मीरा बघेल ने डॉक्टर फॉर यू संस्था के नाम से लाखों का फर्जी भुगतान किया है. जांच में विभाग ने 28 लाख के फर्जी भुगतान को लेकर पूर्व सीएमएचओ को दोषी पाया है और अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए अवर सचिव को पत्र लिखा है.


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply