Breaking News

खैरागढ़,@महिला ने बैंक में थप्पड़ कांड को दिया अंजाम

Share


खैरागढ़,28 अप्रैल 2024 (ए)।
सोशल मीडिया के जमाने में वीडियो का वायरल होना आम बात हो गई है। आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। वहीं बैंक कर्मचारी की पिटाई का एक वीडियो पिछले कुछ दिनों से वायरल हो रहा है। जिसमें एक महिला एक बैंक कर्मचारी को गालियां देते हुए थप्पड़ जड़ते नजर आ रही रही है.। बैंक कर्मचारी के साथ मारपीट और गाली गलौज का वीडियो खैरागढ़ जिले के बकरकट्टा गांव का बताया जा रहा है। जहां महिला पंजाब एंड सिंध बैंक की बकरकट्टा ब्रांच में अपने पैसे लेने पहुंची थी। लेकिन बैंक का सर्वर काम नहीं कर रहा था। इसी बात को लेकर महिला और बैंक मैनेजर में विवाद हो गया और मारपीट शुरू हो गई।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply