Breaking News

रायपुर,@तीसरे चरण की 7 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने झोंकी ताकत

Share


रायपुर,28 अप्रैल 2024 (ए)।
छत्तीसगढ़ की तीसरे चरण में शामिल 7 लोकसभा सीट पर पार्टी के उम्मीदवारों की जीत के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी के 29 अप्रैल को बिलासपुर दौरा के बाद 30 अप्रैल को मल्लिकार्जुन खड़गे और 2 मई को प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ आएंगे।
लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण की 4 सीटों पर मतदान पूरा हो चुका है। इनमें बस्तर, कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद संसदीय सीट शामिल हैं। शेष जिन 7 सीटों पर 7 मई को मतदान होना है, उनमें सरगुजा, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर चांपा, बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग शामिल हैं।
कांग्रेस इन सात सीटों पर तीन आमसभा के जरिए मतदाताओं की साधने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा पार्टी के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर सभा की तैयारियों की जानकारी ले रहे हैं।
रविवार को कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पायलट बिलासपुर, जांजगीर चांपा और कोरबा जिले के दौरे पर रहे। बिलासपुर में राहुल गांधी की प्रस्तावित सभा स्थल का निरीक्षण किए। जांजगीर-चांपा में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे की तैयारी का जायजा लिए।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply