Breaking News

अंबिकापुर@बाइक से अनियंत्रित होकर गिरे बालक की इलाज के दौरान मौत

Share

अंबिकापुर,26 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। बाइक से अनियंत्रित होकर गिरे 12 वर्षीय बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई, एक घायल का उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक चंदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पकनी, ठूठीझरिया निवासी बसंत पिता इन्दरलाल 12 वर्ष, 25 अप्रैल की रात को लगभग 10 बजे, रिश्ते में भाई सुरेन्द्र के साथ परसपारा निवासी अवध के यहां शादी देखने मोटरसाइकिल से गया था। मोटरसाइकिल बसंत ही चला रहा था। रेवटी पुलिस चैकी क्षेत्र के परसापारा में पुलिया के पास मोड़ में वह अनियंत्रित होकर गिर गया। घायल अवस्था में बसंत और सुरेन्द्र को रेवटी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, यहां से रेफर करने पर दोनों को प्रतापपुर स्वास्थ्य केन्द्र लेकर स्वजन पहुंचे। बसंत को आई गंभीर चोटों को देखते हुए उसे रेपफर करने पर स्वजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सुरेन्द्र का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मृत बालक के शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply