अंबिकापुर,24 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। टोनही कहकर महिला को प्रताडि़त करने व झगड़ा विवाद करने के मामले में धौरपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार नईहारो बाई ग्राम आसनडीह गोटिडुमरपारा थाना धौरपुर का रहने वाली है। इसके पड़ोसी फकीर व शिवलाल हैं। इन दोनों के घर में जबभी किसी की तबियत खराब होती है तो दोनों नईहारो पर जाटू टोना करने का आरोप लगाकर झगड़ा विवाद करते थे। 21 अपै्रल को फकीर के पिता की तबियत खराब थी। जादू टोना करने की शक पर फकीर व शिवलाल दोनों नईहारो के घर जाकर टोनही कहकर गाली गलौज करने लगे। इससे पीडि़ता अपमानित महसूस कर रही थी। नईहारो ने मामले की रिपोर्ट धौरपुर थाना में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी फकीर व शिवलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपी के खिलाफ धारा 294,506 व छाीसगढ़ टोनही प्रताडऩा निवारण अधिनियम की धारा 4, 5 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur