Breaking News
road accident - 1

अम्बिकापुर@अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार,दो की मौत,दो का चल रहा उपचार

Share

  • संवाददाता –
    अम्बिकापुर,23 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)।
    बाइक से अनियंत्रित होकर गिरने की दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, दो घायल हो गए। घायलों का मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में उपचार चल रहा है।
    जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना अंतर्गत ग्राम रूनियाडीह का लक्ष्मण सिंह पिता तुलसी सिंह 23 वर्ष 22 अप्रैल की दोपहर डेढ़ बजे गांव के ही रामकुमार के साथ मोटरसाइकिल से सूरजपुर गया था। रास्ते में राम मंदिर के पास मोटरसाइकिल से दोनों अनियंत्रित होकर गिर गए। इन्हें सूरजपुर अस्पताल लाया गया, यहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर करने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाया गया। यहां जांच के बाद चिकित्सक ने लक्ष्मण सिंह को मृत घोषित कर दिया। रामकुमार का उपचार चल रहा है। दूसरी घटना में बलरामपुर जिला के त्रिकुण्डा थाना अंतर्गत ग्राम सलवाही निवासी जग प्रताप सिंह पिता सुमेश्वर सिंह 24 वर्ष की मौत हो गई। पुलिस ने बताया मृतक 22 अप्रैल को गांव के ही रामसागर के साथ ग्राम छिपिया मोटरसाइकिल से गया था। घर वापस आते वक्त ग्राम फूलीडूमर जंगल मार्ग में दोनों अनियंत्रित होकर गिर गए, जिसमें जग प्रताप सिंह को गंभीर चोटें आई थी। दोनों को संजीवनी 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वाड्रफनगर लाया गया। यहां से प्राथमिक चिकित्सा के बाद रेफर करने पर इन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था, यहां इलाज के दौरान मंगलवार को अलसुबह 4 बजे जग प्रताप सिंह की मौत हो गई। रामसागर का उपचार चल रहा है।

Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply