Breaking News

रायपुर@भूपेश का विवादास्पद बयान

Share


रायपुर,22 अप्रैल 2024 (ए)।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। पहले चरण में छत्तीसगढ़ में बस्तर सीट पर मतदान संपन्न हुआ। वहीं, अब 26 अप्रैल को दूसरे चरण में कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद सीट पर मतदान होना है। इस चुनाव में राजनांदगांव सीट सबसे हॉट सीट माना जा रहा है, ऐसा इसलिए भी क्योंकि यहां से पूर्व सीएम भूपेश बघेल चुनावी मैदान में हैं और वो लगातार भाजपा ही नहीं अपनी ही पार्टी के नेताओं के निशाने पर हैं। भूपेश बघेल पर आए दिन कई गंभीर आरोप लग रहे हैं। हालांकि इन आरोपों पर पहले तो वो बेबाकी से जवाब देते नजर आते थे, लेकिन अब सवालों में घिरे भूपेश बघेल सवालों का जवाब देने के बजाए बौखलाने लगे हैं। जी हां ऐसा ही कुछ खैरागढ़ में देखने को मिला। दरअसल राजनांदगांव सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर मैदान में उतरे भूपेश बघेल कल खैरागढ़ में चुनाव प्रचार कर रहे थे। यहां उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित किए जाने के बाद मीडिया ने उन्हें घेर लिया और सवालों की झड़ी लगा दी। मीडिया के सवालों को सुनते ही भूपेश बघेल बौखला गए और अकड़बाजी दिखाते हुए कह डाला तुमको जो चलाना है चलाओ झे नहीं सवाल पूछोगे तो भी चलाओगे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply