Breaking News

अंबिकापुर,@महतारी वंदन का रुपए निकालकरनहीं दी तो पत्नी की बेदम पिटाई,मौत

Share

  • संवाददाता –
    अंबिकापुर,20 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)।
    शराब पीने के लिए पति महतारी वंदन योजना के आए रुपए निकालने के लिए पत्नी को बोल रहा था। नहीं देने पर पति ने पत्नी की बेदम पिटाई कर दी थी। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
    जानकारी के अनुसार सफिरा तिग्गा पति सोनू तिग्गा उम्र 42 वर्ष गांधीनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। वह रसोईया का काम करती थी। इसका पति सोनू शराब पीने का आदि है। 11 अपै्रल को पति शराब पीने के लिए पत्नी से रुपए मांग रहा था। पत्नी द्वारा रुपए नहीं होने की बात कही गई। इस पर पति ने महतारी वंदन योजना के आए रुपए बैंक से निकालने के लिए दबाव बना रहा था। महतारी वंदन का रुपए नहीं निकालने पर पति ने पत्नी की बेदम पिटाई कर दी। महिला डर से पड़ोसी के घर चली गई थी। इसके बाद 13 अपै्रल को पुन: पड़ोसी के घर से बुलाकर उसके साथ मारपीट की थी। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। इसके बाद वह पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराकर भाग गया था। वहीं इलाज के दौरान महिला की मौत शनिवार को हो गई।

Share

Check Also

अंबिकापुर@सुपरमैन रंजीत गुप्ता की टीम का फिर शिकंजा, 21 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Share मठपारा में खुलेआम बिक्री की शिकायतों के बाद कार्रवाई,यामाहा स्कूटी भी जब्त,सवाल—बार-बार जेल जाने …

Leave a Reply