Breaking News

रायपुर,@उटपटांग बातें ना करें भूपेश बघेल

Share

रायपुर,18 अप्रैल 2024 (ए)।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा नक्सल घटनाओं पर सवाल उठाए जाने पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि भूपेश बघेल को कैसे पता चल रहा है कि यह फर्जी एनकाउंटर है। वहीं भूपेश के पूर्व की घटनाओं पर बयान देने की बात पर कहा कि यह उनका अभी का बयान है। उटपटांग बातें ना करें। ढाई सौ सड़कें,90 पुल-पुलिया क्यों नहीं बनाएं. लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में बस्तर होने वाले चुनाव की तैयारियों पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सली घबराए हुए हैं, बदहवास हैं। उन्होंने फिर से हत्या की है. नारायणपुर में घर में घुसकर मारा है. सिविलियन को मार रहे हैं. दहशत फैलाना चाहते हैं, इसलिए ऐसा कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मतदान में जितने सुरक्षा दल जा रहे हैं, वह सुरक्षित लौटकर आए, यह ईश्वर से प्रार्थना है. सबसे अपील है कि पुलिस के सभी निर्देशों को माने।अति उत्साह में कोई कुछ ना करें। जो सैनिक और सुरक्षाकर्मी हैं, वह भी अति उत्साह में ना आएं। कांग्रेस नेत्री सुप्रिया श्रीनेत के नक्सलियों को शहीद कहने पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पहले राज बब्बर ने भी कहा था। नक्सली जब मारे गए हैं, तो उन्हें लग रहे कि सब कुछ फर्जी हो रहे हैं। जिस समय विभाग ने कहा था 50 नक्सली मारे गए,उसी समय नक्सलियों ने भी प्रेस नोट जारी कर कहा था कि हमारे 50 आदमी शहीद हुए। नक्सली खुद इस बात को कह रहे हैं, और फिर भी कहा जाए कि फर्जी इनकाउंटर है, तो मैं समझ नहीं पा रहा हूं।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply