Breaking News

अंबिकापुर,@अनाथ आश्रम के दो नाबालिग बच्चे दुकान में चोरी करते पकड़ाए

Share

अंबिकापुर,17 अपै्रल 2024 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र के राघवपुरी में संचालित दुकानों में पिछले कई दिनों से चारी की घटनाएं हो रही है। इससे लोग काफी परेशान थे। चोरी की घटना को देखते हुए कई दुकान संचालकों ने अपनी दुकानों में सीसीटीवी कैमरा भी लगाया। होली के समय सतीश सोनी के दुकान में चोरी हुई थी। इसके बाद वह अपने दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगाया है। बुधवार की रात को वह अपने मोबाइल में देखा तो उसे दुकान के पास कुछ संदिग्ध बच्चे दिखे। वह तत्काल अपने भाई के साथ दुकान के पास पहुंचा। यहां पर दो नाबालिग बच्चे पाना, पेचकश व प्लास से दुकान के अल्बेस्टर शीट को काट रहे थे। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों नाबालिग बच्चों को पकड़ा गया और सुबह आश्रम के जिम्मेदारों की घटना की जानकारी दी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने आश्रम के बाहर हंगामा भी मचाया। क्यों कि पिछले कुछ दिनों से चोरियां लगातार बढ़ी हुई थी और लोग परेशान थे। ग्रामीणों का आरोप है कि आश्रम के संचालकों की लापरवाही के चलते नाबालिग बच्चे गलत कदम उठा रहे हैं। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply