Breaking News

महासमुंद@छापा मारने गई फ्लाइंग स्क्वॉयड की ही गाड़ी को आरोपियों ने जला दिया

Share


महासमुंद,14 अप्रैल 2024 (ए)।
महासमुंद में बड़ी घटना की जानकारी मिल रही है। चुनावी फ्लाइंग स्कावाड की गाड़ी को आग लगा दी गयी है। घटना महासमुंद जिले के परसापाली की है, जहां फ्लाइंग स्कावाड की टीम छापेमारी के लिए गयी हुई थी। टीम जब छापा मारने गयी, तो उसी दौरान किसी शरारती तत्व ने गाड़ी में आग लगा दी। घटना की सूचना के बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची हुई है, अभी जांच चल रही है। जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव में आचार संहिता उल्लंघन की निगरानी के लिए फ्लाइंग स्कावाड का गठन किया गया है। ये टीम शिकायतों की सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करती है। मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करती है। आज दोपहर चुनावी उड़नदस्ता टीम को शराब की सूचना मिली थी। सूचना के बाद तत्काल ही उड़नदस्ता की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक टीम परसापाली में अवैध दारू की सूचना पर गई थी। जंगल में दारू छुपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम पहुंची और गांव के बाहर गाड़ी को छोड़कर जंगल तरफ सर्चिंग के लिए गयी।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply