Breaking News

रायपुर@विष्णुदेव और भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन आज दाखिल करेंगे नामांकन

Share

रायपुर,14 अप्रैल 2024 (ए)। प्रदेश के शिक्षा मंत्री और रायपुर लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल सोमवार, 15 अप्रैल को वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय एकात्मक परिसर से महती रैली के साथ अपना नामांकन जमा करेंगे।
रैली की शक्ल में नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले महती सभा होगी जिसे भाजपा प्रदेश चुनाव प्रभारी नितिन नवीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव उपमुख्यमंत्री,अरुण साव, विजय शर्मा सांसद सुनील सोनी, भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल समेत अनेक नेता संबोधित करेंगे
उल्लेखनीय है कि पिछले आठ लोकसभा चुनावों से रायपुर संसदीय क्षेत्र भाजपा का अभेद्य गढ़ है और इसमें मंत्री व भाजपा प्रत्याशी श्री अग्रवाल का चुनावी प्रबंधन व रणनीतिक कौशल हर बार प्रमाणित हुआ है। श्री अग्रवाल स्वयं अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से लेकर छत्तीसगढ़ विधानस‌भा के हर चुनाव में रायपुर (पहले शहर और अब दक्षिण) विधानसभा से सम्मानजनक लीड लेकर चुनाव जीतते रहे हैं।
यहां यह भी उल्लेखनीय है कि श्री अग्रवाल के मुकाबले कांग्रेस तमाम प्रयोग करके भी कभी जीत हासिल नहीं कर सकी। सन 2023 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने महंत रामसुंदर दास को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन श्री अग्रवाल इस बार पूरे प्रदेश में सबसे अधिक मतों से विजयी होने वाले विधायक रहे। उनकी मिलनसारिता, सेवा और सहयोग की भावना ने भाजपा कार्यकर्ताओं से उनका अटूट रिश्ता कायम किया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply