Breaking News

राजनांदगांव@अमित शाह का आरोप…झूठ का व्यापार करती है कांग्रेस

Share


राजनांदगांव,14 अप्रैल 2024 (ए)।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजनांगांव से भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय के समर्थन में रविवार को खैरागढ़ के फतेह मैदान में जमकर गरजे।
अमित शाह ने कहा, कांग्रेस झूठ बोलने से बाज नहीं आती है। कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बोलते हैं, पीएम मोदी आरक्षण खत्म कर देंगे। लेकिन मैं छत्तीसगढ़ की जनता से कहने आया हूं, आरक्षण को कुछ नहीं होने देंगे। आरक्षण दलितों की हो या आरक्षण पिछड़े वर्ग की हो।शाह ने कहा, मोदी की तीसरी पारी में छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म करने का काम करेंगे। पूरे देश में नक्सलवाद खत्म हो गया है। देश की पूंछ छत्तीसगढ़ में बाकी है। उसे भी इस बार खत्म करेंगे। पीएम मोदी की सरकार तीसरी बार बनवाइए, हम छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म कर देंगे।
अमित शाह ने पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राजनांदगांव उम्‍मीदवार भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा, भूपेश कका इतना सारा भ्रष्टाचार करके पेट नहीं भरा है अभी भी यहां से सांसद बनना चाहते हैं। मैं आज राजनंदगांव की जनता को कहने आया हूं कि आप लोगों ने भूपेश बघेल को विधानसभा में हराया है, इससे भी बड़े मार्जिन के साथ इनको फिर से घर पर भेजने का काम करिए। उन्होंने कहा, भूपेश बघेल ने गंगा जल लेकर शराबबंदी की बात कही थी, लेकिन नहीं किया।
मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, लोकसभा का चुनाव महत्वपूर्ण है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। सीएम साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 5 साल कांग्रेस की सरकार रही, जनता को बेवकूफ बनाने का काम किया। छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया।छत्तीसगढ़ के बेटे-बेटियों को सट्टे का लत लगाने वाले भूपेश बघेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुआ है, उसको इस चुनाव में मजा चखाना है।
उधर अप्रैल के तीसरे सप्ताह में कांग्रेस भी बड़ी सभा कराने की तैयारी में है। चर्चा है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा व छग प्रभारी सचिन पायलट की सभा हो सकती है। हालांकि संगठन के पास अभी इसकी कोई आधिकारिक सूचना नहीं पहुंचा है। नामांकन के साथ ही चुनाव प्रचार शुरू हुए पखवाड़ाभर से अधिक हो गया। प्रचार में 11 दिनों का ही समय शेष रह गया है। अब जाकर पहली बड़ी सभा हुई। इसके पहले आठ अप्रैल को शाह कवर्धा आने वाले थे, लेकिन ठीक एक दिन पहले उनकी जगह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को भेजा गया था। बताया गया कि शाह की सभा के माध्यम से भाजपा अपने खाए गढ़ खैरागढ़ को साधने की तैयारी में है। इस विधानसभा की सीमाएं राजनांदगांव व कवर्धा जिले के साथ डोंगरगढ़ विधानसभा सीट से भी सटी हुई है। इतना ही नहीं एक छोर मध्यप्रदेश को भी छूटा है। चार माह पहले हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को खैरागढ़ के साथ ही डोंगरगढ़ में भी हार का सामना करना पड़ा। शाह अपनी सभा के माध्यम जाति व क्षेत्र के आधार पर बंटने वाले वोटों को साधने का प्रयास कर सकते हैं। उधर कांग्रेस की तरफ से अब तक किसी स्टार प्रचारक का दौरा तय नहीं हो पाया है। प्रत्याशी भूपेश बघेल स्वयं प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। वे हर दिन लगभग 20-25 गांवों में जनसंपर्क कर रहे हैं।


छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में एक रैली में बोलते हुए, शाह ने लोगों से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में तीसरा कार्यकाल देने के लिए कहा ताकि अगले तीन वर्षों में राज्य में नक्सलवाद के खतरे को खत्म किया जा सके।


शाह ने खैरागढ़ में कहा,मोदी ने अपने 10 साल के शासन में माओवादी हिंसा को खत्म कर दिया है, लेकिन छत्तीसगढ़ में यह सिलसिला अभी भी जारी है। शाह ने कहा कि राजनांदगांव लोकसभा सीट पर भी माओवादी हावी हैं। यहां से भाजपा के संतोष पांडे पूर्व कांग्रेस मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं।
शाह ने कहा कि आज बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती है। पूरा देश उन्हें दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों के उत्थान के लिए किए गए उनके काम के लिए याद कर रहा है। इस दिन, लोग उनके द्वारा तैयार किए गए संविधान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का काम करते हैं, लेकिन ऐसे दिन भी कांग्रेस झूठ फैलाने में व्यस्त है।शाह ने कहा कि कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे दावा कर रहे हैं कि अगर मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बने तो संविधान बदल दिया जाएगा और पार्टी के पदाधिकारियों का आरोप है कि भाजपा सत्ता में आने के बाद आरक्षण खत्म कर देगी। गृह मंत्री ने कहा, “मैं यह स्पष्ट करना चाहता हूं कि जब तक भाजपा राजनीति में है, हम आरक्षण पर कुछ नहीं होने देंगे। हम कांग्रेस को भी इसे खत्म नहीं करने देंगे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply