Breaking News

रायपुर@राहुल गांधी आज बस्तर में

Share


रायपुर,12 अप्रैल 2024 (ए)।
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट छत्तीगसढ़ पहुंच गए है। मुम्बई से शाम को रायपुर पहुंचे पायलट विशेष विमान से सीधे जगदलपुर रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। बैज भी पायलट के साथ जगदलपुर रवाना हो गए हैं। कल वहां लाल बहादुर शास्त्री मैदान में राहुल गांधी की सभा होगी।
बता दें कि आज (13 तारीख) को ही केंद्रीय रक्षा मंत्री और बीजेपी नेता राजनाथ सिंह का भी बस्तर दौरा है। सिंह बस्तर के दंतेवाड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनकी खैरागढ़ में भी एक सभा होनी है। खैरागढ़ राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में आता है।
14 तारीख को केंद्रीय गृह मंत्र अमित शाह छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। शाह की राजनांदगांव में जनसभा होगी। शाह पहले ही आने वाले थे, लेकिन एन वक्‍त पर उनका दौरा टल गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जाजंगीर में सभा प्रस्तावित है। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गांधी का भी राजनांदगांव दौरा प्रस्तावित है। कांग्रेस नेताओं के अनुसार अभी उनका कार्यक्रम नहीं आया है, लेकिन प्रियंका की राजनांदगांव में सभा होगी।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply