Breaking News

रायपुर@सौम्या चौरसिया की मुश्किलें बढ़ी

Share


रायपुर,10 अप्रैल 2024 (ए)।
छत्तीसगढ़ में कोल स्कैम मामले में सेंट्रल जेल में बंद निलंबित उप सचिव सौम्या चौरसिया सौम्या चौरसिया की जमानत याचिका पर आज की बहस टल गई है। अब शुक्रवार 12 अप्रैल को जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। तकनीकी कारणों की वजह से जमानत याचिका पर सुनवाई की तारीख को आगे बढ़ाया गया है। जानकारी के मुताबिक, ईडी की स्पेशल कोर्ट में जमानत याचिका दायर की गई। सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत याचिका खारिज करने के बाद पहली बार निचली कोर्ट में जमानत याचिका लगी है। पिछली कांग्रेस सरकार में ताकतवर और प्रभावशाली अफसर रहीं सौम्या चौरसिया को कोयला घोटाला और मनी लॉन्डि्रंग केस में ईडी ने 2 दिसंबर 2022 को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से लगातार वे सेंट्रल जेल रायपुर में बंद हैं। इससे पहले कोयला घोटाला और मनी लॉन्डि्रंग केस में सुप्रीम कोर्ट ने सौम्या की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। कोर्ट ने गलत तथ्य पेश करने पर उन पर एक लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया था।.


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply