Breaking News

रायपुर@कांग्रेस ने पीएम का कार्टून जारी कर कसा तंज

Share


रायपुर,07 अप्रैल 2024 (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल बस्तर दौरे के मद्देनजर छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर कार्टून पोस्ट कर निशाना साधा है. कांग्रेस ने इसे भविष्यवाणी’ करार दिया है ।
कांग्रेस ने सोशल मीडिया में कार्टून पोस्ट करते हुए कहा कि कल बस्तर पधार रहे हैं साहब, स्कि्रप्ट उन्हें मिल चुकी है, लिख कर रख लीजिए यही होने वाला है. एक भी आपके सवालों का जवाब कल भी नहीं दिया जाएगा. भाजपा को वोट रूपी’ लाठी अब जनता मारेगी। कार्टून में पत्रकार बढ़ती महंगाई, डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम, रोजगार को लेकर सवाल कर रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी केवल एक ही जवाब दे रहे हैं कि मित्रों मुझे लाठी से बचा लो, ये लोग मुझे जान से मारना चाहते हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु मोहम्मद जीशान खान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,08 जून 2026 (घटती-घटना)। एशियन न्यूज द्वारा आयोजित ‘प्राउड ऑफ़ सरगुजा अवार्ड 2026’ समारोह …

Leave a Reply