Breaking News

रायपुर@राज्यपाल ने राजकुमार कॉलेज में नये छात्रावास भवन का उद्घाटन किया

Share


रायपुर,07 अप्रैल 2024 (ए)। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज राजकुमार कॉलेज रायपुर के नये छात्रावास भवन का फीता काट कर उद्घाटन किया।
श्री हरिचंदन ने कॉलेज का भ्रमण किया और विजिटर बुक में अपने उद्गार व्यक्त किये। उन्होंने लिखा कि जब वे राज्यपाल के रूप में छत्तीसगढ़ आये तो राजकुमार कॉलेज के बारे में बहुत कुछ सुना था और आज यहां आने का अवसर भी मिला। यहां महात्मा गांधी से लेकर अनेक महत्वपूर्ण व्यक्ति पधारे थे। यहां का वातावरण बहुत ही लुभावना है। हरे भरे पेड़ और लताओं से घिरा हुआ यहां का वातावरण रचनात्मकता के लिए प्रेरित करता है और उत्साह बढ़ाने वाला है। इस कॉलेज से निकले विद्यार्थी आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस कॉलेज से निकलने के बाद विद्यार्थी अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता के साथ समाज और देश की सेवा करेंगे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply