Breaking News

रायपुर@चरणदास महंत पर हेट स्पीच पर दर्ज होगा एफ आईआर

Share


रायपुर,05 अप्रैल 2024 (ए)।
चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ के चरणदास महंत के खिलाफ हेट स्पीच मामले पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिया हैं। यह निर्देश पत्र सीईओ के जरिए कलेक्टर नांदगांव को भेज दिया गया है। संकेत हैं कि देर रात या कल मामले में रिपोर्ट दर्ज कर लिया जाएगा। इलेक्शन कमीशन का आदेश देर रात राजनांदगांव के थाने में पहुंच गया है।
उधर, प्रधानमंत्री का मामला था लिहाजा निर्वाचन आयोग ने भी इसे गंभीरता से लिया। दरअसल, महंत पार्टी के स्टार प्रचारक हैं। सो, अफसरों का कहना है कि स्टार प्रचारक के खिलाफ राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय या डिस्टि्रक्ट इलेक्शन आफिसर सीधे एक्शन नहीं ले सकता।
चरणदास महंत ने 3 अप्रैल को राजनांदगांव में पूर्व सीएम भूपेश बघेल के नामंकन रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिर पर लाठी मारने कहा था। हालांकि, अगले दिन अपने बात से पलटते हुए उन्होंने बयान जारी कर कहा कि छत्तीसगढ़ी नहीं समझने वाले लोग मेरी बात को समझ नहीं पाए और बात का बतंगड़ बना रहे हैं। उनके बचाव में प्रत्याशी भूपेश बघेल भी सामने आए हैं।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जवाबी हमला करते हुए कहा कि हिम्मत है तो पहले लाठी उन्हें मारे। ऐसे ही वित्त मंत्री ओपी चौघरी ने भी नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ बयान जारी किया। उधर,दिल्ली में बीजेपी के नियमित प्रेस कांफ्रेंस में भी यह मामला उठा ।

और प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पार्टी को इस हेट स्पीच के लिए आड़े हाथ लिया। तो आज भारत निर्वाचन आयोग ने नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दे दिया।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply