Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ की महतारियो को 3 अप्रैल को मिलेगी वंदन योजना की दूसरी किश्त

Share

रायपुर,01 अप्रैल 2024 (ए)। इस महीने छत्तीसगढ़ की महतारियो को महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त मिलने वाली है। इसी के मद्देनजर छत्तीसगढ़ योजना की दूसरी किस्त मिलने की तारीख सामने आ गई है। इस बार महिलाओं के खाते में 3 अप्रैल को पैसे आ जाएंगे।महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इसकी जानकारी दी। आगे उन्होंने कहा कि जहां-जहां दिक्कत है, उसको दिखाकर तत्काल पैसे डाले जाएंगे। इस दौरान लक्ष्मी राजवाड़े ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, एक लाख रुपये का फॉर्म भरवा रहे हैं। किस बेस पर एक लाख देंगे। कांग्रेसी सिर्फ धोखा देना जानती है। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि 3 अप्रैल को महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की दूसरी किस्त आएगी। पैसे डीबीटी के माध्यम से डाले जा रहे हैं. महिलाओं को जो हमने वादा किया था कि सालाना 12 हजार रुपये देंगे। प्रति माह के दर से 1000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply