Breaking News

रायपुर@जगदलपुर से हैदराबाद तक नियमित विमान सेवा शुरू

Share


रायपुर,31 मार्च 2024 (ए)।
इंडिगो ने रायपुर-जगदलपुर-हैदराबाद के लिए आज (31 मार्च) से नियमित विमान सेवा शुरू कर दी है। 57 यात्रियों को लेकर यह फ्लाइट हैदराबाद से जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंची, जहां वायर कैनन से सैल्यूट किया गया। जिसके बाद निर्धारित समय के अनुसार फ्लाइट 32 यात्रियों को लेकर रायपुर के लिए उड़ान भरी है। खास बात है शुरुआती किराया 2299 रुपए है, लेकिन बाद में सीटों के हिसाब से रेट तय होगा। इंडिगो एयरलाइंस की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक, इंडिगो की यह फ्लाइट हरदिन हैदराबाद से जगदलपुर के लिए सुबह 10ः50 को उड़ान भरेगी, जो 12ः30 को जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। फिर यहां से 12ः50 को रायपुर के लिए उड़ान भरकर 1ः50 को रायपुर में लैंड करेगी। इसी तरह रायपुर से 2ः10 को उड़ान भरने के बाद 3ः10 को जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। इस फ्लाइट में एक बार में 72 यात्री यात्रा के सकते हैं। सीएम का ट्वीट – हवाई सेवा में बस्तर की ऊँची उड़ान जगदलपुर से हैदराबाद तक नियमित विमान सेवा शुरू हो चुकी है। आज प्रथम दिवस इंडिगो के नियमित विमान से हैदराबाद से यात्री जगदलपुर पहुँचे। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री की बस्तर के विकास के प्रति दूरदर्शी सोच से यहाँ हवाई सेवा का सपना साकार हुआ है। डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता से बस्तर अब बड़े-बड़े शहरों से जुड़ रहा है। बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply