Breaking News

बलौदाबाजार@स्वास्थ्य केंद्र ने गर्भवती महिला की इलाज के बजाय कर दी नसबंदी

Share


बलौदाबाजार,31 मार्च 2024 (ए)।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा देने के बजाय परेशानी का सबब बनते जा रहे है। इलाज के नाम पर घोर लापरवाही की शिकायतें लगातार मिलने के बाद भी ग्रामीणों को राहत नहीं मिल पा रही है। बलौदाबाजार के कसडोल के मटिया ग्राम पंचायत के तेंदूभाठा से एक ऐसा ही लापरवाही का मामला सामने आया है जहां इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गई एक 3 माह 15 दिन की गर्भवती महिला का नशबंदी ऑपरेशन कर दिया गया। जिसके बाद उसकी हालत खराब हो गई। हालात ये हो गए की गर्भवती महिला जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।
दरअसल यह पूरा मामला बलौदाबाजार जिले के कसडोल मटिया ग्राम पंचायत समुदाय स्वास्थ केंद्र का है, जहां एक 3 माह 15 दिन के गर्भवती महिला का ऑपरेशन कर नशबंदी कर दिया गया है, जिससे कि गर्भवती महिला जिन्दगी और मौत की बीच जूझ रही है। बताया गया कि महिला को अपने गर्भवती होने की जानकारी नहीं थी। जिसके बाद वह दर्द का इलाज कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आई हुई थी। इस मामले के बाद महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।


Share

Check Also

राजपुर@ उत्कृष्ट पार्षद के लिए नवीन सर्व सोनार समाज ने किया पार्षद विशवास का सम्मान

Share राजपुर,24 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। नवीन सर्व सोनार समाज राजपुर द्वारा निर्दलीय निर्वाचित वार्ड पार्षद …

Leave a Reply