Breaking News

महासमुंद@4 करोड़ का धान घोटाला मामले में 7 लोगों पर हुआ जुर्म दर्ज

Share


महासमुंद,30 मार्च 2024 (ए)।
जिले की पिरदा सहकारी समिति में किसानों से खरीदे धान, बारदाना के रखरखाव व भंडारण में 4 करोड़ 44 लाख 65 हजार 510 रुपए का घोटाला मामले में 7 लोगों पर एफ आईआर दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में आरोपियों का नाम बताने से परहेज कर रही है। इस समिति में खरीदी से 17 हजार 210 मि्ंटल धान का स्टॉक कम मिला था। साथ ही धान की 65 हजार 467 बोरियां कम पाई गई थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ करीब 3 साल बाद बसना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जानकारी मिली है कि न्यायालय के आदेश पर बसना पुलिस ने पिरदा सहकारी समिति में साल 2021 को हुई गड़बड़ी की शिकायत पर धारा 153, 3 के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।
दरअसल यह मामला 2020 -21 का है और शिकायत है कि धान खरीदी करने वाली समिति में धान के बोरों का रख-रखाव और बरदानो के हिसाब किताब में भारी गड़बड़ी की गई। इस दौरान जिला विपणन अधिकारी द्वारा नियुक्त सरकारी अमले और फिर सहकारी समिति के तत्कालीन पदाधिकारियों और कर्मियों द्वारा अफरा-तफरी की गई।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply