Breaking News

रायपुर@विचाराधीन बंदी रायपुर कोर्ट से हुआ फरार

Share


रायपुर,29 मार्च 2024 (ए)।
छत्तीसगढ़ की राजधानी में कोर्ट परिसर में पुलिस को चकमा देकर एक विचाराधीन बंदी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि कोर्ट के लॉकअप से कोर्ट रूम ले जाने के दौरान मौका पाकर कैदी फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में इस कैदी के फरार होने की जानकारी पुलिस को दी गयी। उधर ड्यूटी पर तैनाती के दौरान लापरवाही करने वाले 2 कांस्टेबल को एसएसपी संतोष सिंह ने सस्पेंड कर दिया है।जानकारी के मुताबिक पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। गुरूवार को विचाराधीन बंदी प्रदीप आदिनाथ को रायपुर कोर्ट में पेशी में लाया गया था। जहां कोर्ट के लॉकअप में लाकर उसे बंद किया गया था। पेशी का नंबर आने के बाद ड्यूटी पर तैनात दो कांस्टेबल बंदी को लेकर कोर्ट रूम के लिए रवाना हुए थे।इसी दौरान शातिर बंदी ने पुलिस जवानों को चकमा देकर कोर्ट परिसर से फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। आनन फानन में घटना की जानकारी सिविल लाइन पुलिस थाने में दी गयी। जिसके बाद पुलिस ने फरार बंदी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। उधर कोर्ट परिसर से विचाराधीन बंदी के फरार होने के मामले में एसएसपी संतोष सिंह ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 2 आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply