Breaking News

दुर्ग,@बाल-बाल बचा टाटा इंडिका कार का चालक

Share


दुर्ग,24 मार्च 2024 (ए)। जिले में एक चलती कार से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गई। यह घटना रिसाली के डीपीएस चौक की है। इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि जब रिसाली से सेक्टर एरिया की तरफ आ रही टाटा इंडिका कार भिलाई की तरफ जा रही थी। इसी बीच अचानक कार के बोनट के पास से धुआं उठने लगा। ड्राइवर अपनी सूझबूझ दिखाते हुए तत्काल नीचे उतर गया।इतनी देर में ही कार से धुआं के साथ आग निकलने लगी और कार में भीषण आग लग गई। वहीं तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कार की आग को बुझाया गया लेकिन इस आगजनी की घटना में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में ड्राइवर की सूझबूझ से उसकी जान बच गई। आग लगने का कारण कार के अंदर हुई शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply