Breaking News

रायपुर,@नरेंद्र शुक्ला और आलोक चंद्रवंशी बनाये गए राज्य सूचना आयुक्त

Share


रायपुर,16 मार्च 2024 (ए)।
राज्य सूचना आयोग में रिक्त आयुक्त के दो पदों के लिए चयन समिति की कल सीएम हाउस में बैठक हुई। बैठक में सीएम विष्णु देव साय, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सीएम सचिव मुकेश कुमार शामिल हुए। वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत राजधानी से बाहर होने के कारण शामिल नहीं हो सके। इस बैठक में रिटायर्ड ढ्ढ्रस् नरेंद्र शुक्ला और निगम के पूर्व जोन कमिश्नर आलोक चंद्रवंशी के नामों पर मुहर लगाने के बाद इनकी नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया गया है।बताते चलें कि इन दो पदों के लिए जीएडी ने पिछले माह आवेदन आमंत्रित किए थे। इसमें सौ से अधिक रिटायर्ड आईएएस आईपीएस, आईएफएस, वकील, सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले व्यक्तियों ने आवेदन जमा किए थे।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply