Breaking News

अंबिकापुर,@मासूम बेटा की गला रेतकर व पेट में चाकू मारकर हत्या कर फरार महिला की तालाब में मिली लाश

Share


अंबिकापुर,01 फरवरी 2024 (घटती-घटना)। कुन्नी चौकी क्षेत्र के ग्राम सकरिया निवासी पवन चौहान का पत्नी फुलकुमारी चौहान (22) से शराब पीने को लेकर विबाद होता था। 25 जनवरी को पवन अधिक मात्रा में शराब पीकर घर पहुंचा तो शाम को दोनों का विवाद हुआ। विवाद के बाद रात को वे सो गए थे।
रात में फुलकुमारी ने चाकू से आठ वर्षीय पुत्र हितेश का गला काट दिया एवं पेट में दो बार वार कर उसकी हत्या कर दी थी। कुन्नी चौकी प्रभारी राजेश्वर महंत ने बताया कि रात में विवाद होने के बाद वे सो गए थे। भोर में पवन ने फुलकुमारी से गुडाखू मांगा। वह बाहर गई तो वापस नहीं लौटी। पवन को हितेश का खून से लथपथ शव मिला था। परिजनों के साथ पुलिस ने भी फुलकुमारी की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। बुधवार शाम कुन्नी के बडक¸ा मुड़ा तालाब में एक महिला का शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची कुन्नी पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव की शिनाख्त फुलकुमारी के रूप में हुई। शव सडऩे लगा था, जिससे आशंका है कि उसने 26 जनवरी को ही तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। शव का पीएम गुरूवार को लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद में किया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट हो सकेगा।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply