सीएम आवास की सुरक्षा बढ़ी
रांची में कांग्रेस ने विधायकों को बुलाया
नई दिल्ली/रांची,29 जनवरी 2024 (ए)। ईडी ने सोमवार सुबह सीएम हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास और झारखंड भवन में दबिश दी है। सोरेन फिलहाल दिल्ली में ही हैं। वह 27 जनवरी की शाम करीब आठ बजे चार्टर्ड प्लेन से रांची से दिल्ली गए थे। खबर है कि उन्होंने वहां ईडी की कार्रवाई को लेकर अपने वकीलों और विधि- विशेषज्ञों से कानूनी परामर्श किया है।ईडी की इस दस्तक की खबर के साथ ही रांची में सरकार और प्रशासन अलर्ट मोड में है। सीएम आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को रांची पहुंचने को कहा है।राज्य के मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने अफसरों की आपात बैठक बुलाई है। रांची के एसएसपी ने भी सभी थानेदारों को तलब किया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur