Breaking News

रायपुर,@एसआई भर्ती का फैसला अब हाईकोर्ट से ही होगाःगृह मंत्री

Share

400 से ज्यादा पिटिशन, अभ्यर्थियों के दो खेमों के बीच द्वंद्व

रायपुर,28 जनवरी 2024 (ए)। गृह मंत्री शर्मा ने कहा कि एसआई भर्ती का फैसला अब हाईकोर्ट से ही होगा। मंत्री पद सम्हालने के बाद मैने शुरू में कोशिश की थी कि तुरंत निर्णय हो। लेकिन 400 से ज्यादा पिटिशन हैं। स्पष्ट है कि निर्णय कोर्ट से होगा। एसआई भर्ती के नतीजों को लेकर अभ्यर्थियों के दो खेमों के द्वंद्व के बीच गृह मंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। बता दें कि एक खेमा कांग्रेस शासन काल में भर्ती में भ्रष्टाचार होने के आरोप लगा पूरी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहा है। वहीं दूसरा खेमा चयन सूची जारी करने की। इसे लेकर करीब 400 से अधिक पिटिशन हाईकोर्ट में दायर है। भर्ती प्रक्रिया में सभी परीक्षाओं के बाद अब केवल चयन सूची जारी होना शेष है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@बसों में किराये के नाम पर मनमानी,यात्रियों से 50 की जगह वसूले 70 रुपये

Share चंद्रगढ़ चौक उतरने वाली दो महिला यात्रियों से महामाया रथ के एजेंट ने की …

Leave a Reply