बलरामपुर,23 जनवरी 2024 (घटती-घटना)। 23 जनवरी को 34वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर की उपस्थिति मे जिला बलरामपुर रामानुजगंज के विभिन्न स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं के द्वारा रक्षित आरक्षी केंद्र बलरामपुर से चांदो चौक, मिशन चौक होते हुए पेट्रोल पंप तक मुख्य सड़क पर यातायात जन जागरूकता रैली निकाला गया। बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के स्लोगन एवं नारे लिखे गए थे स्लोगन एवं नारे के माध्यम से सभी नागरिकों को यातायात सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक करने का प्रयास करते हुए आम नागरिकों से हेलमेट,सीट बेल्ट का प्रयोग करने,नशे मे वाहन न चलाने,गाडी के कागजात साथ रखने,ड्राइविंग लायसेंस लेकर ही वाहन चलाने और यातायात के नियमो का पालन करने हेतु अपील भी किया गया । उक्त कार्यक्रम को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश सिंह ठाकुर के नेतृत्व मे यातायात प्रभारी विमलेश कुमार देवांगन, सउनि अनिल दुबे,प्र.आर बुटन सिंह,आर.कुमार सानू, सिकन्दर कुजूर,मंगल राम पैकरा,देवसाय सिंह एवं स्कूली- कॉलेज के छात्र/छात्राएं द्वारा संपन्न किया गया ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur