अंबिकापुर,18 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। कोतवाली थाना क्षेत्र के महामाया रोड में रविवार की रात बदमाशों एक व्यक्ति के घर के बाहर ज्वलनशील पेट्रोल भरा तीन बॉटल फेंक कर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। पेट्रोल से भरे बॉटल फेंकने से जोरधार धमाका हुआ है। धमाके की आवाज सुनकर घर वाले बाहर निकले तो पर्दे, बिजली मिटर में आग लगी हुई थी। घर वालों ने पड़ोसियों की मदद से आग बुझाया और मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 336, 285 व 436 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नजील उर्फ बाबू कोतवाली थाना क्षेत्र के महामाया रोड का रहने वाला है। 17 दिसंबर की रात को नलील अपने पूरे परिवार के साथ घर के अंदर था। रात करीब 9 बजे घर के बाहर जोरदार धमाकों के साथ बम फटने की आवाज सुनाई थी। आवाज सूनकर परिवार वाले घर के बाहर निकले तो दरवाजा, पर्दा, बिजली मिटर में आग लगी हुई थी। घरवालों ने पड़ोसियों की मदद से पहले आग बुझाया। इसके बाद देखा की कांच की तीन बॉटल पड़ी हुई है। जिसमें पेट्रोल भर कर घर के बाहर फेंका गया था। जिससे विस्फोट हुआ था। नजील ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने मौके से कांच की बॉटल, बाी जत किया है। वहीं नजील की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur