अंबिकापुर,21 अगस्त 2023 (घटती घटना) चौपाटी को बेहतर बनाने के लिए जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव के व्यक्तिगत प्रयास से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से 1 करोड़ रुपय की राशि नगर पालिक निगम को इस कार्य हेतु प्रस्तावित किया गया है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष के प्रयास पर उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से 1 करोड़ रुपय इस कार्य हेतु उपलध कराया है। चौपाटी में कार्यों को प्रारंभ करने एवं उसकी कार्ययोजना बनाने के लिए सोमवार को जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंहदेव एवं महापौर डॉ. अजय तिर्की ने चौपाटी का दौरा किया। इस पूरे काम को शीघ्रता से पूर्ण करने के लिए नगर निगम तत्पर है। इस दौरान विवेक सिंह, शुभम जायसवाल, मिथुन सिंह सहित नगर निगम का अमला भी वहां पर मौजूद था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur