Breaking News

अंबिकापुर,@भाजपा ने अविभाजित सरगुजा की 5 सीटों पर की प्रत्याशियों की घोषणा

Share


अंबिकापुर,17 अगस्त 2023 (घटती घटना) छाीसगढ़ में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। दोनों प्रमुख पार्टी अपनी अपनी जीत के दावा कर रहे हैं। भाजपा केंद्रीय संगठन ने छाीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए 21 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। इनमें अविभाजित सरगुजा की 5 सीटें शामिल हैं। भाजपा ने सरगुजा जिले की लुंड्रा विधानसभा सीट से प्रबोध मिंज, सूरजपुर जिले के प्रेमनगर से भुलन सिंह मरावी, भटगांव से लक्ष्मी राजवाड़े, प्रतापपुर से शकुंतला सिंह पोर्ते व बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की रामानुजगंज विधानसभा सीट से रामविचार नेताम को उम्मीदवार बनाया है। अविभाजित सरगुजा की 8 सीटों में से 5 पर पार्टी ने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। अब शेष 3 सीट अंबिकापुर, सामरी व सीतापुर विधानसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा का इंतजार रह गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply