Breaking News

अंबिकापुर,@सूरजपुर व सरगुजा फॉरेस्ट क्लब की टीम ने जीता मैच

Share


अंबिकापुर,13 अगस्त 2023 (घटती घटना) नवापारा चर्च मैदान में खेले जा रहे संत मदर टेरेसा गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के अन्तर्गत रविवार को दो मैच खेले गए। प्रथम मैच एसटी-11 सूरजपुर व बतौली बिलासपुर के मध्य खेला गया। जिसमें एसटी-11 सूरजपुर ने 3-0 गोल से मैच जीत लिया। दूसरा मैच सरगुजा फॉरेस्ट व फुटबॉल क्लब केशवपुर के मध्य खेला गया। फॉरेस्ट की टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-0 गोल से मैच जीत लिया। मैच के मुख्य अतिथि अरविन्द मिंज, विलियम टोप्पो, जगजीत मिंज थे। मंगलवार को फुटबॉल क्लब बलसेड़ी व 10 वीं बटालियन अंबिकापुर के मध्य खेला जाएगा।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply