Breaking News

अंबिकापुर@किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान

Share

अंबिकापुर, 13 अगस्त 2023 (घटती घटना) एक किशोरी अज्ञात कारण से फांसी लगा ली। परिजन उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इशिका पिता रामकुमार सिंह उम्र 17 वर्ष दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम बरगांवा की रहने वाली थी। वह रविवार की सुबह करीब 11 बजे घर में फांसी लगा ली। इस दोरान घर में केवल इसकी छोटी बहन थी। पिता मां का इलाज कराने डॉक्टर के पास गए थे। वापस आने पर उसे फंदे से उतारकर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply