Breaking News

अंबिकापुर@मंदिर के सिढ़ी से गिरे जख्मी व्यक्ति की मौत

Share

अंबिकापुर,11 अगस्त 2023 (घटती घटना) मंदिर की सिढ़ी से गिरकर एक व्यकित गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार श्यामलाल पिता मोहर साय पनिका उम्र 60 वर्ष कोरिया जिले के चिरमिरी थाना क्षेत्र के छोटी बाजार का रहने वाला था। वह 10 अगस्त का काली मदिर हल्दीबाड़ी दर्शन करने गया था। इस दौरान वह मंदिर की सिढ़ी से गिर गया था। परिजन उसे इलाज के लिए चिरमिरी अस्पताल में भर्ती कराए थे। यहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply