अम्बिकापुर 10 अगस्त 2023 (घटती घटना)। जिला अधिवक्ता संघ सरगुजा के कार्यकारिणी द्वारा 10 अगस्त को यह निर्णय लिया गया है कि उच्च न्यायालय छ.ग. अधिवक्ता संघ, बिलासपुर द्वारा प्रदेश के सभी जिला अधिवक्ता संघ में एडव्होकेट प्रोटेक्सन एक्ट लागू किये जाने हेतु एवं अधिवक्ताओं की मृत्यु पर मृत्यु दावा राशि दस लाख रूपये करने एवं राज्य के अधिवक्तों के सामूहिक बीमा योजना लागू किये जाने हेतु 11 अगस्त को सांकेतिक धरना एवं रैली प्रदर्शन कर जिलाधीश को उपरोक्त के संबंध में ज्ञापन दिये जाने का निर्णय लिया गया है। जिसके अनुसार जिला अधिवक्ता संघ अम्बिकापुर के 11 अगस्त को 2 बजे से 4 द्वारा बजे तक न्यायालय में धरना प्रदर्शन जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यों के द्वारा किया जाना है तथा संबंधित मांगों के संबंध में जिलाधीश के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री छ.ग. को ज्ञापन सौंपे जाने का सर्वसम्मिति से निर्णय लिया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur