Breaking News

अंबिकापुर,@सूरजपुर व जीएल चर्च गोधनपुर की टीम ने जीता अपना-अपना मैच

Share


अंबिकापुर,07 अगस्त 2023 (घटती घटना) नावापारा चर्च मैदान में खेले जा रहे संत मदर तेरेसा गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के अन्तर्गत सोमवार को प्रथम मैच एक्का क्लब सूरजपुर व लू आर्मी फूलवारपारा के मध्य खेला गया। जिसमें सूरजपुर की टीम ने 1-0 गोल से मैच जीता। दूसरा मैच जीएल चर्च गोधनपुर व सेंट जेवियर्स कॉलेज बी के मध्य खेला गया। प्रथम हाफ में गोधनपुर की टीम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए 4-1 गोल से मैच जीत लिया। मंगलवार को प्रथम मैच इंदिरानगर व केशवपुर तथा दूसरा मैच बबौली धौरपुर व बतौली बिलासपुर के मध्य खेला जाएगा। आज के मैच निर्वाचक रवि तिर्की प्रबोध तथा निरंजन थे।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply