Breaking News

अंबिकापुर,@संविदा स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारी लौटे ड्यूटी पर, सीएमएचओ के समक्ष दी ज्वाइनिंग

Share


अंबिकापुर,03 अगस्त 2023 (घटती घटना) पिछले 31 दिनों से संविदा स्वास्थ्य अधिकारियों-कर्म चारियों हड़ताल पर थे। 3 अगस्त को सीएमएचओ डॉ. आरएन गुप्ता के समक्ष सामुहिक ज्वाइनिंग के साथ हड़ताल की समाप्ति की घोषणा की। संविदा स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों के हड़ताल से स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। संविदा महासंघ के आह्वान पर ये सभी 3 जुलाई से हड़ताल कर रहे थे। पिछले दिनों मुख्यमंत्री से प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की और ठोस आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल समाप्ति की घोषणा की गई थी। इसी के तहत आज जोइनिंग के दिन सभी कर्मचारि उत्साह और आत्मविश्वास से भरे हुए थे। सीएमएचओ डॉ आर एन गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ करने में अपनी भूमिका को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प भी कर्मचारियों द्वारा लिया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सरगुजा डा आर एन गुप्ता ने कहा है की माननीय उप मुख्यमंत्री श्री टी एस सिंह देव जी के नेतृत्व में कर्मचारी हित में हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया गया है।


Share

Check Also

एमसीबी@ 4.21 हेक्टेयर शासकीय भूमि का मामला में दूसरी बार जनदर्शन में शिकायत,आखिर कब होगी कार्रवाई?

Share चनवारीडांड के चार खसरों के सीमांकन और कथित अतिक्रमण व खरीद-बिक्री की जांच की …

Leave a Reply