Breaking News

सूरजपुर@माणकदेवी ने 15 उपवास की तपस्या करके सारे समाज का गौरव बढ़ाया

Share


सूरजपुर, 01 अगस्त 2023 (घटती घटना) छाीसगढ़ से श्रीमती माणकदेवी धर्मपत्नी छगनमल डागा गंगाशहर बीकानेर निवासी हाल ही में सूरजपुर छाीसगढ़ में 15 उपवास की तपस्या करके अपनी इस काया को उज्जवल बनाकर अपने कुल का नाम बढ़ाया है। तपस्या की अनुमोदना के उपलक्ष्य पर भक्ति का आयोजन किया गया जिसमें जैन समाज के कलाकारों ने प्रभु व गुरु के गुणगान कर भक्तिमय माहौल बना दिया। आप नेता अंजय जैन ने बताया हमारे मामीसा ने 15 की तपस्या की है उन्होंने तपस्या की साता पूछते हुए अनुमोदना करते हैं यह हमारे जैन धर्म में चौमासे के दौरान ऐसी तपस्या बहुत की जाती है जो बहुत ही कठिन होती है इसमें अन का त्याग करना पड़ता है और ओनली पानी वो भी गर्म करके पीना पड़ता है और सुर्य अस्त के बाद नहीं पी सकते यह तपस्या करना अपने जीवन को धन्य करना है इस आयोजन में गुजरात के सुरत से जैन हिन्दुस्तान के पत्रकार देवेन्द्र छाजेड़ भी शामिल हुए।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply