Breaking News

कुसमी,@कुसमी पहुँचे अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का समाज के लोगों ने किया स्वागत

Share

कुसमी, 01 अगस्त 2023 (घटती घटना) अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण गुप्ता अपने रायपुर प्रवास के दौरान वे रविवार को पहली बार कुसमी शहर में आए जहा उनके आगमन पर रौनियार वैश्य समाज के लोगो के द्वारा फ़ारेस्ट रेस्ट हाउस में गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर महासभा के बैजनाथ गुप्ता भी उनके साथ मौजूद थे। वही इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान समाज के लोगो के बीच में किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने बताया की वर्तमान दौर में संगठनात्मक एकता और शिक्षा के सहारे ही कोई समाज आगे बढ़ पाएगा। साा में समुचित हिस्सेदारी नही मिलने के कारण आज भी हमारा समाज पिछड़ा हुआ है। संगठनात्मक एकता और शिक्षा से ही साा में भागीदारी आएगी। तभी समाज का चतुर्दिक विकास होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। स्वागत कार्यक्रम में शिवनंदन गुप्ता, गोपाल प्रसाद गुप्ता, दिलीप गुप्ता, रौनियार इकाई अध्यक्ष राजेश गुप्ता, संजय गुप्ता, चंदन गुप्ता,अमित गुप्ता, उमेश गुप्ता, अमर गुप्ता सहित समाज प्रमुख उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply