अंबिकापुर,30 जुलाई 2023 (घटती घटना) लीनेस क्लब अंबिकापुर ग्रेटर का शपथ ग्रहण समारोह एवं स्थापना दिवस उल्लास के साथ होटल कमोदा विहार में मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि लायन डॉक्टर जीडी सिंह एवं पीडीपी सुमन सिंह तथा विशिष्ट अतिथि एरिया ऑफिसर ली सबलीन बाबरा थीं। इस दौरान अतिथियों द्वारा नए पीएसटी को शपथ दिलाया गया। एरिया ऑफिसर ने क्लब अधिकारियों को उनके अधिकारियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में क्लब में शामिल हुए नए 20 सदस्य भी उपस्थित थे। क्लब द्वारा पूर्व अध्यक्षों का सम्मान भी किया गया एवं सावन सुंदरी का भी कार्यक्रम मनाया गया। सावन सुंदरी का ताज ली मैहेजबी अहमद के सिर पर पीडीपी ली सुमन सिंह द्वारा नवाजा गया। आए हुए सभी अतिथियों का क्लब के मुख्य एवं वरिष्ठ सदस्य ली प्रीत बाबरा द्वारा सम्मान स्वरूप उपहार भी दिए गए। तनुदीप बाबरा ने आए अतिथियों एवं क्लब मेंबर्स का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। साथ ही लीनेस क्लब अंबिकापुर ग्रेटर के नए कमेटी में अध्यक्ष लीनेस सोफिया फिरदौसी, सचिव लीनेस रिजवाना शिरीन, कोषाध्यक्ष लीनेस मैहेजबी अहमद को चुना गया। लीनेस रिजवाना शिरीन ने बताया कि इस क्लब के माध्यम से महिलाओं के लिए कई रचनात्मक व सामाजिक कार्यक्रम किए जाने है जल्द ही क्लब के अन्य सदस्य क्लब की रणनीति के लिए बैठक कर आगे की रूपरेखा सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम में मोनिका शर्मा, अनुराधा, चेतना जैन, लीना रेलवानी, बेबी बाबरा, शबनम खान, पायल आचार्या, प्रियंका सोनी, अमिता सिंह, दीपाली सोनी, नासरीन सिद्दीकी, मीरा जयसवाल, अमरीन फिरदौसी शामिल रहीं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur