Breaking News

अंबिकापुर,@एक ही रात तीन स्थानों से मोटर पंप चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Share


अंबिकापुर, 23 जुलाई 2023 (घटती घटना) दरिमा थाना क्षेत्र में एक ही रात तीन अलग-अलग स्थान से मोटर पंप चोरी के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिलकर दिया है।
जानकारी के अनुसार टपरकेला निवासी दिलीप कुजूर ने 22 जुलाई को दरिमा थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 20 जुलाई को वह खेत को सिंचाई करने के लिए मोटर पंप लगाया था। रात में पंप को खेत में ही छोडक¸र वापस घर चला गया। सुबह जाकर देखा तो खेत में मोटर पंप नहीं था। वहीं इसी क्षेत्र में दो अन्य जगहों से मोटर पंप चोरी होने की बात रिपोर्ट में दर्ज कराया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेही सीडलु गिरी पिता समभजन गिरी उम्र 30 वर्ष साकिन नावानगर पखनापारा दरिमा, गुलाब गिरी पिता पंचराम गिरी उम्र 24 वर्ष साकिन सोनबरसा थाना दरिमा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तो दोनों ने टपरकेला गांव से तीन नग मोटर पंप चोरी करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी दरिमा निरीक्षक कैलाश मिर्रे, सहायक उप निरीक्षक राकेश मिश्रा, संदीप सिंह,प्रधान आरक्षक अजय पाण्डेय, आरक्षक विवेक राय ,अभय चौबे, संजय केरकेट्टा, सोहन राजवाड़े, शामिल रहे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply