Breaking News

अम्बिकापुर@उप मुख्यमंत्री ने संत मदर तेरेसा गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

Share


अम्बिकापुर, 23 जुलाई 2023 (घटती घटना) प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी नावापारा चर्च मैदान में संत मदर तेरेसा गोलड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 23 जुलाई को मुख्य अतिथि छाीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस ङ्क्षसहदेव विशिष्ट अतिथि श्रम बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद, महापौर डॉ. अजय तिर्की द्वारा किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच सेंट जेवियर्स स्कूल अंबिकापुर व फुटबॉल क्लब गंझाडांढ़ के बीच खेला गया। जिसमें दोनों टीम 2-2 गोल की बराबरी पर रही।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ्य शरीर के लिए खेल बहुत जरूरी है। खिलाडिय़ों को खेल भावना के साथ खेलनी चाहिए। इस दौरान भूतपूर्व पार्षद प्रकाश राय, प्राचार्य सेंट जेवियर्स स्कूल अथनश टोप्पो, पूर्व जज अलबिनूस लकड़ा, यूसुफ लकड़ा, विवेक सिंह सहित काफी संख्या में फुटबाल खिलाड़ी शामिल रहे। विकास सेवा समिति के जगजीत मिंज, अरूझा मिंज, विनोद, किशोर खलखो, सुशिल मिंज एवं अन्य उपस्थित थे। कल का मैच डिगनगर राजपुर बनाम जीएल चर्चा गोधनपुर के बीच खेला जाएगा।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply