Breaking News

अम्बिकापुर,@जीवन शैली में गुणात्मक सुधार का आधार है गीता

Share


अम्बिकापुर,10 जुलाई २०२३(घटती-घटना)। महामना मालवीय मिशन, सरगुजा द्वारा साप्ताहिक गीता पाठ एवं आध्यात्मिक संगोष्ठी का आयोजन रविवार को ब्रम्हाशंकर सिंह के निवास पर किया गया। जिसमें गीता के 11 वें अध्याय का पाठ किया गया। संगोष्ठी के शुरुआत में गीता मर्मज्ञ ललितमोहन तिवारी ने कहा कि इस अध्याय में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को अपने विश्वरूप का दर्शन कराया है। उन्होंने कहा कि ईश्वर प्राप्ति के लिए भक्ति अन्त: करण से होनी चाहिए। पार्षद टिन्नी सिंह ने कहा कि गीता हमारे मन के भटकाव को रोकने और हमें सही रास्ते पर लाने का कार्य करती है। इससे हमारे जीवनशैली में गुणात्मक सुधार होता है। कृषि वैज्ञानिक बीके सिंह ने धर्म के लिए युद्ध जायज बताते हुए महाभारत को वर्तमान परिप्रेक्ष्य से जोड़ते हुए कहा कि अभी कलियुग का प्रभाव है। ब्रम्हाशंकर सिंह ने भगवान कृष्ण के विराट स्वरूप की व्याख्या करते हुए कहा कि अर्जुन के पूर्ण रूप से शरण में होने पर श्रीकृष्ण ने अर्जुन को अपने अतिदुर्लभ विराट स्वरूप का दर्शन कराया। आयोजन में जांजगीर से पधारे कवि अरुण कुमार तिवारी सहित शहर के ख्यातिलब्ध साहित्यकार श्यामबिहारी पांडेय, हरिशंकर सिंह, द्वारिका यादव विकास एवं प्रकाश कश्यप ने सम सामयिक विषय पर काव्य पाठ किया। इस अवसर पर सुरेन्द्र गुप्ता, आरएन अवस्थी, मदनमोहन मेहता, राजकुमार गुप्ता,अजय तिवारी, माधव शर्मा, जयप्रकाश चौबे, रणविजय सिंह तोमर,अनूप सिंह,संतोष सिंह, राजेश सिंह, मुकुंद लाल साहू, अशोक सोनकर सहित बड़ी संख्या में गीताप्रेमी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संचालन एवं आभार प्रदर्शन राजनारायण दिवेदी ने किया।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply