Breaking News

कांकेर@नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे पांच वाहनों में की आगजनी

Share


कांकेर ,07 जून 2023 (ए)। पखांजूर क्षेत्र के छोटेबेटिया थाना क्षेत्र अंर्गत ग्राम सितरम के आसपास सड़क निर्माण कार्य में लगे कुछ वाहनों को नक्सलियों ने आग लगा दिया है। बताया जाता है कि आगजनी में 5 वाहनें जलकर नष्ट हो गई है।
सूत्रों ने बताया कि नगर के आसपास नक्सलियों ने एक बार फिर से अपना आतंक बढ़ाना शुरू कर दिया है। इस बार नक्सलियों ने छोटेबेटिया थाना क्षेत्र के ग्राम सितरम के आसपास सड़क निर्माण कार्य में लगी गाडि़यों में आगजनी की है। नक्सलियों ने 5 गाडि़यों में आग लगाई है, इसमें 2 ट्रक, 1 पोकलेन, 1 रोड रोलर, 1 पानी टैंकर शामिल है। सभी गाडि़यां राजमुंडा से कोपेंनगुंडा में चल रहे सड़क निर्माण में लगी थी। पखांजूर एसडीओपी के अनुसार करीब 5 गाडि़यों में आगजनी की सूचना मिली है। अंदरुनी क्षेत्र होने के कारण ज्यादा जानकारी बाहर नहीं आ रही हैद्ध हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है, नक्सली सड़क निर्माण कार्य का विरोध करने के लिए आए दिन वाहनों में आगजनी करते हैं।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply