जनता,कार्यकर्ता से दूर हो रहे.क्यों कहा ऐसा ?
रायपुर,06 जून 2023(ए)। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह पर एक बार फिर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ऐसा बयान दे दिया है जो सभी को चौंकने के लिए मजबूर कर दिया है। ष्टरू भूपेश ने कहा है कि रमन सिंह धीरे धीरे जनता और बीजेपी कार्यकर्ता से दूर होते जा रहे हैं। उन्होंने इसकी वजह लगातार उनका कमांडो घेरा मजबूत होने की वजह से बताया है। मुख्यमंत्री ने चुटकी भी लेते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री से ज्यादा सुरक्षा तो पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह लेकर चलते हैं।
बता दें कि पूर्व सीएम और सीएम भूपेश कोई भी ऐसा मौका नहीं छोड़ते हैं जिसमें एक दूसरे पर तंज, चुटकी और तल्ख़ जुबानी हमला कर सकें। दरअसल आज मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोंडागांव जिले के दौरे पर रवाना हुए। रवानगी से पहले उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, डॉ. रमन सिंह कार्यकर्ताओं से दूर हो गए। जनता से भी दूर हो गए हैं। सीएम ने कहा कि, पूर्व मुख्यमंत्री हैं पर मुख्यमंत्री से ज्यादा उनकी सुरक्षा है। लगातार उनका कमांडो घेरा मजबूत होता जा रहा है।
छत्तीसगढ़ में
कर्नाटक जैसा हश्र होगा
अमित शाह, जेपी नड्डा के दौरे पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, चुनाव नजदीक है तो राष्ट्रीय नेता आएंगे ही। छत्तीसगढ़ में बीजेपी का कर्नाटक जैसा हाल होगा यह सभी देख लेंगे। चार माह अभी घूमेंगे छत्तीसगढ़ में, बदले हुए छत्तीसगढ़ को देखेंगे। साढ़े 4 साल जो हमने काम किया वो देखेंगे। केंद्रीय नेतृत्व के भरोसे कर्नाटक में बीजेपी का जो हश्र हुआ, वही छत्तीसगढ़ में होने वाला है या तय मान लीजिये। कांग्रेस छोड़ रोज बीजेपी में जाने वाले सवाल पर सीएम ने कहा बीजेपी पार्टी में सिर्फ भीड़ बढ़ा रही है। भाजपा के सोशल इंजीनियरिंग की मशक्कत पर कहा कि, बीजेपी में लोग आ रहे हैं ये बताने की कवायद है। उन्होंने कहा कि, अनुज शर्मा तो पहले से ही उनके साथ थे। जो अभी बीजेपी में आए वो किसी पार्टी में नहीं थे। सिर्फ भीड़ बढ़ाया जा रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur