Breaking News

मृतकों की पहचान के लिए रेलवे प्रशासन ने जारी किया लिंक

Share

रायपुर,06 जून 2023 (ए)। ओडिशा के बहांगा में हुई दुर्भाग्यपूर्ण रेल दुर्घटना में उन परिवारो की सुविधा के लिए जो अभी भी अपने रिश्तेदारों के बारे मे ंजानकारी प्राप्त नहीं कर सकें हैं। भारतीय रेलवे ने ओडिशा सरकार के सहयोग से उनका पता लगाने की पहल की है। इस दुर्घटना में प्रभावित यात्रियों के परिवार के सदस्य-रिश्तेदार, मित्र और शुभचिंतक मृतकों के फोटो के लिंक, विभिन्न अस्पतालों में भर्ती यात्रियों की सूची और अज्ञात शवों के बारे में निम्रलिखित विवरण का उपयोग करके पता लगा सकते हैं। इस रेल दुर्घटना में प्रभावित यात्रियों के परिवारों, रिश्तेदारों को जोड़ने के लिए रेलवे हेल्पलाईन नंबर 139 चौबीस घंटे काम कर रहा है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा हेल्पलाईन नंबर 139 का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा बीएससी हेल्पलाईन नंबर 18003450061 तथा 1292 भी चौबीसों घंटे काम कर रही है। नगर निगम आयुक्त कार्यालय भुवनेश्वर ने एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है, जहां से वाहनों के साथ लोगों को या तो अस्पताल या शवगृहों जैसा भी उचित हो, के लिए निर्देशित किया जा रहा है। सुविधा प्रदान करने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति भी की गई है।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply