Breaking News

रायपुर@4 दिन ईडी की रिमांड पर रहेंगेमेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर

Share


रायपुर,06 मई 2023(ए)।
कोर्ट में अनवर ढेबर के मामले में सुनवाई पूरी कर ली गई है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी को 4 दिनों की रिमांड दिए जाने की खबर है। कोर्ट में ईडी की टीम ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी।
आपको बता दें कि आज ईडी ने कारोबारी अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया है। मार्च के महीने में ढेबर के घर और दफ्तर पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की थी। बीती रात रायपुर के एक होटल में ईडी की टीम ने दबिश दी थी। वहीं पूछताछ के लिए ढेबर को बुलाया गया था। ऐसी जानकारी आ रही है कि पुख्ता सबूत हाथ लगने के बाद ही ईडी ने ढेबर को गिरफ्तार किया है।
अनवर ढेबर के भाई शहर के महापौर एजाज ढेबर को भी पूछताछ के लिए ईडी ने दफ्तर बुला लिया। मंगलवार को ही ईडी ने करीब 12 घंटे अपने दफ्तर में बैठाए रखा था।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply